23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरठ में भरभराकर गिरी मकान की छत, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

मेरठ में भरभराकर गिरी मकान की छत, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

मेरठ, 19 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक मकान की छत गिरने से मासूम बच्ची और उसकी मां की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। घर में मौजूद कई सदस्य मलबे में दब गए। इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी, जिसके बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची और मां को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह हादसा हुआ है, उसके बराबर में एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। फिलहाल हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि बीते साल 15 सितंबर को मेरठ में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने बताया था कि मृतकों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। मेरठ की जाकिर कॉलोनी में स्थित अचानक तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया गया और 10 लोगों के शवों को बरामद किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त मकान में 15 लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाला गया था, लेकिन 12 लोग मलबे में फंस गए थे। इसके अलावा, बीते साल 7 सितंबर को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और 28 अन्य घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading