25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा के दिलीप घोष ने रचाई शादी, मां की ख्वाहिश की पूरी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार शाम को 60 वर्ष की उम्र में शादी कर ली। उन्होंने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित अपने आवास पर पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लिए। शादी बेहद निजी समारोह में संपन्न हुई जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए।

शादी के मौके पर दिलीप घोष ने पारंपरिक बंगाली वेशभूषा, सफेद धोती, पांजाबी और सेहरे में विवाह की रस्में निभाईं। वहीं रिंकू मजूमदार ने लाल साड़ी, माथे पर शोलार मुकुट और छोटी लाल बिंदी के साथ पारंपरिक दुल्हन की तरह सज-धज कर विवाह स्थल पर पहुंचीं। शादी का आयोजन घोष के घर के एक कोने में सादगी से किया गया, जिसमें बंगाली संस्कृति की झलक साफ दिखी। खाने में पारंपरिक बंगाली व्यंजन परोसे गए।

दिलीप घोष ने शादी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “मां चाहती थीं कि मैं शादी करूं, ताकि जिंदगी की जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा सकूं। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैंने यह निर्णय लिया है।

घोष ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी के बाद भी वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। वहीं नवविवाहिता रिंकू मजूमदार, जो खुद भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं, ने कहा कि वह अपने पति के साथ राजनीति में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।

शादी की खबर सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अन्य पार्टी के नेताओ ने भी शुभकामनाएं दी|

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading