September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरेली पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ढूंढ निकाली बच्ची की मां, खुशबू पाटनी को खंडहर में मिली थी मासूम

बरेली पुलिस न्यूज़, 21 अप्रैल। बरेली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी द्वारा हाल ही में खंडहर से बरामद की गई बच्ची को उसके परिवार से मिला दिया है। बरेली पुलिस के प्रयास से महज 6 घंटे के अंदर बच्ची को उसकी मां से मिला दिया गया है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस को एक सात महीने की बच्ची के लावारिस हालत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई और उसके बाद बच्ची के परिवार वालों की तलाश की गई। जीआरपी बरेली की मदद से रविवार शाम तक बच्ची की माता गुफराना मिल गई।

उन्होंने कहा कि बच्ची की मां बदायूं से अपने मायके बिहार के मधुबनी जा रही थीं, तभी वे बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए रुकी थीं। इसी दौरान उन्होंने रोती बिलखती बच्ची को चुप कराने के लिए बगल में बैठे एक शख्स को दे दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला है कि वह करीब आधे घंटे तक उसे छुपाने की कोशिश करता रहा, मगर उसके बाद वह बच्ची को छोड़कर चला गया। रविवार शाम तक बरेली जीआरपी की मदद से महिला को ट्रेस किया गया और बच्ची को उसे सौंप दिया गया है। बच्ची स्वस्थ है।

यह भी पढ़े –  परिणीति चोपड़ा ने वायरल ‘जीजू’ मोमेंट पर दिया प्यारा रिएक्शन, जब IPL में दिखे पति राघव चड्ढा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि मेजर खुशबू पाटनी ने बच्ची को बरामद करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को सबसे पहले दी थी। उन्होंने जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी निभाते हुए एक नेक कार्य किया, जो एक प्रशंसनीय काम है। यह मामला बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन का है। खुशबू पाटनी अपने घर के पास टहलने निकली थीं, तभी उन्हें पास के एक खंडहर से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

इस दौरान उन्होंने खंडहर में झांककर देखा तो वहां एक लावारिस हालत में बच्ची रो रही थी। इसके बाद खुशबू बिना देर किए तुरंत खंडहर के अंदर पहुंची और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। खुशबू बच्ची को अपने साथ घर ले आईं। जहां उसकी सफाई की और बाद में मासूम को दूध भी पिलाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हर किसी ने खुशबू की प्रशंसा की।

यह भी पढ़े – बरेली पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ढूंढ निकाली बच्ची की मां, खुशबू पाटनी को खंडहर में मिली थी मासूम

 

अन्य ख़बरें

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Newsdesk

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading