25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा, लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी ने दी भावुक विदाई

Pahalgam attack hindi news – जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेट विनय नरवाल की भी मौत हो गई थी। बता दें कि लेफ्टिनेंट नरवाल कोच्चि में ड्यूटी पर तैनात थे और वह छुट्टी पर थे और पहलगाम गए हुए थे। इस घटना में उनकी भी मौत हो गई है। इस बीच लेफ्टिनेंट नरवालके पार्थिव शरीर को उनकी पत्नी ने भावुक विदाई दी है। रोती बिलखती लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी ने कहा, इनकी वजह से कई लोगों न सर्वाइव किया। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा।
बता दें कि 16 अप्रैल को ही लेफ्टिनेंट नरवाल की शादी हुई थी और 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था। दो दिन पहले वह पहलगाम पहुंचे थे। घर में खुशियों का माहौल खत्म भी नहीं हुआ कि उनके परिवार में अब मातम पसर चुका है। बता दें कि इस हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि इस हमले में एक के बाद एक कई जानकारियां सामने आ रही हैं। दरअसल जिन चार आतंकियों ने 26 निर्दोषों की बेरहमी से हत्या कर दी, उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक दो आतंकी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे। हमला करने वाले ये दो आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है।
इन आतंकियों में से एक आसिफ शेख जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बताया जा रहा है। चार आतंकियों में से तीन आतंकियों के नाम भी सामने आए हैं। इनके कोड में नाम थे, आसिफ फौजी का नाम मूसा था, सुलेमान शाह का नाम युनूस था, अबु तल्हा का कोड नामआसिफ था तीनों आतंकियों के कोड नेम थे। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के शरीर पर बॉडी कैम लगे थे और उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। आतंकियों ने टूरिस्टों को पहले सिर झुकाने को कहा और उसके बाद एके-47 और अमेरिकन एम-14 राइफल से गोली मारनी शुरू कर दी। जांच एजेंसियों ने तीन संदिग्धों का स्केच भी जारी किया था, उसके तुरंत बाद अब चारों आतंकियों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading