27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालेगी। इस दौरान पीड़ितों के प्रति एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता देश के सभी राज्यों और जिलों में 25 अप्रैल को कैंडल मार्च निकालेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस मृतकों को श्रद्धांजलि देगी और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता और दृढ़ संकल्प को दोहराएगी। इसके साथ ही, वेणुगोपाल ने बताया कि 25 और 26 अप्रैल को निर्धारित सभी ‘संविधान बचाओ’ रैलियां स्थगित की जा रही हैं। अब ये रैलियां 27 अप्रैल 2025 से फिर शुरू की जाएंगी। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई। सीडब्ल्यूसी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई।

बैठक में इस कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ शांति और एकजुटता की अपील की गई। सुरक्षा चूकों की जांच और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस कार्य समिति ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बैठक में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई और कहा गया कि कांग्रेस इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ एकजुटता से खड़ी है।

यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला, जिसकी साजिश पाकिस्तान में रची गई, हमारे गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश थी। पार्टी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment