35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

उत्तर प्रदेश : कौशांबी में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान

कौशांबी, 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शुक्रवार को चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में युवक-युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों और परिजनों से घटना की पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अभी शुरुआती दौर में कारणों का पता नहीं चल रहा है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौजूद है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कौशांबी के चरवा थाना के इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि चौराडीह गांव का मामला है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का पांच दिन पहले ही बाहर से लौटा था। लड़की की शादी भी अगले माह आठ तारीख को होनी थी। लेकिन अचानक से यह घटना सामने आ गई है। दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया है। किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों तरफ के लोग यहां पर बैठे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों ने पशु बाड़े के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया है। दोनों लोगों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। गांव वालों को जानकारी थी। किसी डर से इस घटना को दोनों ने अंजाम दिया हो। दोनों दलित वर्ग से ही थे। शायद दोनों की शादी में भी अड़चन आ रही थी। इस कारण भी घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस भी कारणों का पता लगा रही है। अगले माह लड़की की शादी थी, जिसको लेकर दोनों चिंतित थे।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading