25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Jabalpur latest news today। क्राइम ब्रांच और थाना बेलबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रात के अंधेरे में विश्वकर्मा मंदिर के पास बढ़ई मोहल्ला की गली में हथियार के साथ खड़ा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाना बेलबाग की टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विमल उर्फ आयुष शर्मा (22 वर्ष), निवासी बढ़ई मोहल्ला फूटाताल, थाना हनुमानताल बताया।

तलाशी लेने पर उसकी कमर के दाहिने हिस्से में एक देशी पिस्टल और पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading