April 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टीवीएस मोटर की अप्रैल बिक्री शून्य

नई दिल्ली, 2 मई| देश की बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर की अप्रैल में घरेलू बिक्री शून्य रही। हालांकि, कंपनी 8,134 दोपहिया वाहनों का निर्यात करने में सफल रही। इसकी जानकारी शनिवार को कंपनी ने दी। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “चेन्नई पोर्ट पर परिचालन फिर से शुरू होने के बाद मार्च के स्टाक से हमने 8,134 दोपहिया और 1,506 तीन-पहिया वाहनों को अत्यधिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्यात कर दिया।”

कोरोनावायरस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर उद्योग जगत में आर्थिक उथल-पुथल मची हुई है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण कारखाने और व्यवसाय बंद हैं, इस मौजूदा स्वास्थ्य संकट के बीच उपभोक्ता भावना भी प्रभावित हुई है।

बयान में कहा गया है, “टीवीएस मोटर कंपनी राज्य के दिशानिर्देशों के अनुसार परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए कमर कस रही है और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी एहतियातन उपाय कर रही है।”

अन्य ख़बरें

सरकार ने ग्लोबल एक्सपेंशन प्रोग्राम के लिए 10 एआई स्टार्टअप्स का किया चयन

Newsdesk

अक्षय तृतीया पर फोनपे से खरीदें 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड, बेहद आसान और सुरक्षित विकल्प

Newsdesk

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading