42.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दूल्हा दरवाजे पर लाया बारात दुल्हन ब्यूटी पार्लर से फरार

Etawah News Today। उत्तर प्रदेश के इटावा में बीती रात एक विवाह समारोह उस वक्त विवाद का केंद्र बन गया जब दुल्हन शादी से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर से फरार हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम का है, जहां बारात दरवाजे पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही यह अप्रत्याशित घटना सामने आई।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से तय थी। दुल्हन को सजने के लिए एक स्थानीय ब्यूटी पार्लर भेजा गया था, लेकिन वहां से वह पार्लर संचालिका और अपनी होने वाली नंद को चकमा देकर गायब हो गई। फोन भी बंद मिला, जिससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।

दुल्हन के लापता होने की खबर मिलते ही दूल्हे के परिजन परेशान हो गए और इस तनाव में दूल्हे के पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रात करीब 9 बजे दुल्हन अपने माता-पिता संग गेस्ट हाउस लौटी, लेकिन न वह तैयार थी, न ही गायब होने का ठोस कारण बताया। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन के परिवार ने दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शादी की खुशियों के बीच उपजा यह विवाद न केवल दोनों परिवारों के लिए बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है

अन्य ख़बरें

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

दवा बाजार में खुली नालियां, खुले चैंबर और बदबू से परेशान मरीज-व्यापारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading