May 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गुजरात के अमरेली में मदरसे पर चला बुलडोजर, मौलाना का पाकिस्तान से निकला था कनेक्शन

Gujarat Amreli News, 13 मई। गुजरात के अमरेली में मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख के मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। मामला अमरेली के धारी इलाके में स्थित हीमखडिपारा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख द्वारा संचालित मदरसे की जगह को सरकार ने लाभार्थियों को आवंटित किया था। उसी प्लॉट पर यह मदरसा खड़ा किया गया था। हाल ही में पुलिस जांच में मौलाना के व्हाट्सएप में “पाकिस्तान” से जुड़े कई व्हाट्सएप ग्रुप्स पाए गए थे।

संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एसपी और कलेक्टर की अलग-अलग टीमें मदरसे की जांच कर रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसे को ध्वस्त कर दिया। डिप्टी एसपी पीआर राठौड़ ने बताया कि धारी में एक मदरसा संचालित था और जांच के दौरान मौलाना द्वारा मदरसे से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए दिए, जिससे यह साबित हो सके कि ये मदरसा उनका था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे को गिराने के लिए आदेश पारित किया और अब मदरसे को गिराने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

अगर ऐसी परिस्थिति बनती है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रांतीय अधिकारी हर्षवर्धन सिंह जडेजा ने बताया कि धारी में जिस जगह मदरसा संचालित था, वो जगह गरीब लाभार्थियों को आवंटित की गई थी। जांच के बाद मदरसे को गिराने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है जब सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले किए जिसको भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने बहुत हद तक नाकाम कर दिया। फिलहाल दोनों देशों में संघर्ष विराम है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading