November 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारत में चीनी ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ न्यूज और तुर्की प्रसारक टीआरटी के एक्स अकाउंट प्रतिबंधित

नईदिल्ली,14 मई। भारत सरकार ने चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के साथ तुर्की प्रसारक टीआरटी वर्ल्ड के एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया है।
तीनों पर भारत के खिलाफ किए जा रहे पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
दोनों चीनी मीडिया आउटलेट भारत के खिलाफ पिछले कई सालों से अपने अखबार और चैनलों में जगह उगल रहे थे और दुष्प्रचार में शामिल थे।
इन दोनों अकाउंट को अब भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए देश में कई मीडिया और स्वतंत्र टिप्पणीकारों और आलोचकों के एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया था।
सरकार ने पाकिस्तानी सरकार और उनके कुछ मंत्रियों के अलावा करीब 10 मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया था।
इसके बाद 8,000 एक्स अकाउंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक्स को सिफारिश की थी। सराकर ने द वायर की वेबसाइट और मकतूब मीडिया का एक्स अकाउंट भी बैन किया था।

अन्य ख़बरें

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

हर परिवार, हर मोहल्ले में ‘मुखबिर’, हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

Newsdesk

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

Leave a Comment