28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडहॉलीवुड

हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

मुंबई, 17 मई। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से प्यार है और उनकी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा भी है। ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने भारतीय संस्कृति, सिनेमा और निवासियों के प्रति अपने खूबसूरत यादों, अनुभव और लगाव को साझा किया। उन्होंने बताया, “मुझे भारत से बहुत प्यार है।

भारत एक अद्भुत देश है, यहां के लोग और संस्कृति शानदार हैं। मेरा भारत का अनुभव मेरी यादों में बस गया है। जब मैं वहां पहुंचा, ताजमहल देखने गया और मुंबई में भी समय बिताया, मुझे हर पल बहुत अच्छी तरह याद है।” अभिनेता ने आगे कहा, “मैं भारत में जाकर वहां पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। वहां की फिल्मों की खासियत भी खासा पसंद आती है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब किसी सीन में कोई अचानक गाना शुरू कर देता है।”

टॉम ने बताया कि वह भारत फिर से जाने के लिए उत्साहित हैं। वहां पर उनके कई दोस्त बन चुके हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया, “मेरी इच्छा है कि मैं बॉलीवुड शैली की फिल्म बनाऊं। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे भारतीय सिनेमा के कलाकार, गायक, डांस सब पसंद हैं।” ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है। पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है।

पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading