21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान की जगह तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभिषेक बनर्जी होंगे शामिल

नई दिल्ली, 20 मई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अनिवार्यता बताने और पाकिस्तान के आतंकवाद प्रेम को बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार ने सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों को प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है। इस बीच, यूसुफ पठान के प्रतिनिधिमंडल से नाम वापस लेने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में नामित किया है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नामित किया है।

ऐसे समय में जब दुनिया को आतंकवाद के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए, अभिषेक बनर्जी का शामिल होना दृढ़ विश्वास और स्पष्टता दोनों लाता है। उनकी उपस्थिति न केवल आतंकवाद के खिलाफ बंगाल के दृढ़ रुख को दर्शाएगी बल्कि वैश्विक मंच पर देश की सामूहिक आवाज को भी मजबूत करेगी। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर भेजने का निर्णय लिया है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जाएगा और 21 से 23 मई तक क्षेत्र में रहेगा।

पार्टी पाकिस्तान के हमलों में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करेगी और उन परिवारों का दुख साझा करेगी जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन, सांसद मोहम्मद नदीमुल हक, मानस रंजन भुतिया और सांसद सागरिका घोष होंगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी हमले में श्रीनगर, पुंछ और राजौरी क्षेत्र में आम लोगों को भी कुछ नुकसान हुआ है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment