35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच ऐश्वर्या राय का कान्स में पारंपरिक अंदाज़, मांग में सजे सिंदूर ने खींचा सबका ध्यान

Aishwarya Rai makes for a true Indian beauty in an elegant saree at Cannes 2025

भारतीय सुंदरता और परंपरा की प्रतीक ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने देसी अंदाज़ से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के हालिया राष्ट्रीय अभियान के बीच ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर भारतीय विवाहित स्त्री की छवि को जीवंत किया — साड़ी, गहने और मांग में भरे सिंदूर के साथ।

पूर्व मिस वर्ल्ड और ‘गुरु’ फेम ऐश्वर्या ने इस मौके पर हाथ से बने क्लासिक हाथ करघा कढ़ाई वाली आइवरी बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें सुनहरे अलंकरण थे। इस साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज और ड्रेप स्टाइल टिशू दुपट्टे के साथ पहना।

इस पारंपरिक लुक को ऐश्वर्या ने गहरे लाल चोकर, राजसी रूबी नेकलेस, और मेल खाते झुमकों के साथ सजाया। रेड कार्पेट पर हाथ हिलाते हुए उनके हाथ में एक खूबसूरत रिंग भी नजर आई।

मेकअप में उन्होंने रेड टिंट की डार्क लिपस्टिक, हल्का ब्लश, आईशैडो और गाढ़ी आइलाइनर का इस्तेमाल किया। लेकिन जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, वो है उनकी खुली जुल्फों के बीच मांग में सजा गाढ़ा सिंदूर — भारतीय संस्कृति और शादीशुदा स्त्रीत्व का गहरा प्रतीक।

डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने ऐश्वर्या की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं और लिखा:
“The OG Indian Queen of Cannes @aishwaryaraibachchan_arb embraces Classic White Handloom in a handwoven kadwa ivory Handloom Banarasi saree with a handwoven tissue drape and imperial heirloom of rubies from @manishmalhotrajewellery #mymmsaree.”

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनके सिंदूर लुक को हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में भी देखा।

‘धूम 2’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्या ने 2002 में कान्स में अपना डेब्यू किया था, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ वहां प्रदर्शित हुई थी। उस समय से लेकर अब तक, ऐश्वर्या कान्स में 22वीं बार शिरकत कर रही हैं और हर बार चर्चा में रहती हैं।

हालांकि पिछले कुछ सालों में उनके लुक्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, इस बार उनका पारंपरिक भारतीय रूप और आत्मविश्वास प्रशंसा का विषय बन गया है।

अन्य ख़बरें

इंस्पेक्टर अविनाश’ को असली अविनाश मिश्रा से मिला प्यार, रणदीप हुड्डा बोले- ‘मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान नहीं

Newsdesk

जब महिलाओं के लिए बंद थे संगीत के कई दरवाजे, हीराबाई बडोदेकर ने खोली नई राह

Newsdesk

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading