41 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोलकाता में सेना मुख्यालय के पास -1नो-फ्लाइंग जोन-1 में दिखे रहस्यमयी ड्रोन

कोलकाता 22 May । हेस्टिंग्स क्षेत्र के विद्यासागर सेतु संलग्न और कोलकाता में पूर्वी सेना मुख्यालय के पास ‘नो-फ्लाइंग जोन’  मैदान के ऊपर रहस्यमयी ड्रोन के मंडराने से जहां स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।  उक्त मामले पर केंद्र ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कहा जा रहा है उपरोक्त अंचल में लगभग 10 रहस्यमयी ड्रोन देखें गए हैं।

मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात राजधानी के आसमान में रहस्यमयी ड्रोन जैसी रोशनी वाली वस्तुएं देखे जाने के बाद सेना और कोलकाता पुलिस अलर्ट पर है। वैसे सेना की पूर्वी कमान कार्यालय ने  एक बयान जारी कर मंगलवार देर रात शहर के आसमान में “संदिग्ध ड्रोन” देखे जाने की सूचना मिलने की पुष्टि की।कोलकाता पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस ड्रोन के स्रोत का पता नहीं चला है।

चूंकि यह क्षेत्र पूर्वी सेना कमान के नो-फ्लाई जोन में आता है, इसलिए पहले से ड्रोन उड़ाने की किसी को कोई अनुमति नहीं दी गई थी।वहीं, इस संबंध में कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि कोलकाता में ड्रोन देखे जाने की खबरें मिली हैं और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि उक्त ड्रोन दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की ओर से आती दिखीं। इन ड्रोन्स को बाद में महानगर के पार्क सर्कस इलाके के ऊपर भी देखा गया, लेकिन कुछ देर बाद वे अचानक गायब हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

बहरहाल सेना और पुलिस का कहना है कि, उक्त विषय पर अफवाह और अनुमान लगाने से बचना होगा और किसी तरह की गलत खबरें नहीं फैलाई जाए। बहरहाल भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के दौरान देश की सभी राज्य सरकारों को चेतावनी दी गई थी। भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तान ने ड्रोन हमले का प्रयास किया था। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम है। हालांकि, भारत सरकार द्वारा फिर से हमले व पाक के नापाक हरकतों की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। ऐसे में कथित तौर पर कोलकाता के आसमान में रहस्यमयी ड्रोन उड़ने की खबर चिंता का विषय जरुर बन गया है।

अन्य ख़बरें

सेन्ट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी आईटीसी का आरोप

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading