28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : इंदौर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या

इंदौर, 23 मई। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक हेड कांस्टेबल ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है।

बताया गया है कि हेड कांस्टेबल परदेसीपुरा थाने में पदस्थ थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पर आए और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल यादव घर पर अकेले थे और उनके परिवार के सदस्य हरियाणा गए हुए हैं। उन्होंने अभी पिछले दिनों ही अपनी बेटी की शादी की थी। वह घर पर अकेले ही थे, लेकिन इसी दौरान उनके कुछ साथी जब घर पर पहुंचे तो काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।



इसके बाद साथियों ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है। वहीं एडिशनल सीपी अमित सिंह का कहना है कि पूरे मामले में मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस काफी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

अन्य ख़बरें

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी में देश – विदेश के साहित्य मनीषियों का जमघट।पं. सुधाकर शर्मा के सारस्वत

Newsdesk

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading