November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले पिता बलकौर सिंह का बड़ा ऐलान, 2027 में मानसा से लड़ेंगे चुनाव

Sidhu Moosewala’s Father Balkaur Singh to Contest 2027 Punjab Assembly Elections

नई दिल्ली, 28 मई। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने ऐलान किया है कि वह साल 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी। पंजाब के मानसा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में मंगलवार को ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया था। इस रैली में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी शिरकत की और ऐलान किया कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि अब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिल पाया है।

बलकौर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज संविधान को बचाने की बड़ी जरूरत है, क्योंकि पंजाब और देशभर में दिनदहाड़े लोगों के कत्ल हो रहे हैं और उनके बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की भी दिनदहाड़े मानसा में हत्या कर दी गई थी। मगर, साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, इसलिए मैं अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ूंगा।” पंजाब में लॉ ऑर्डर की बात करते हुए उन्होंने कहा, “यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और पंजाब के मुख्यमंत्री इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

पंजाब सरकार ने मेरे बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, कुछ शूटर्स को जरूर गिरफ्तार किया गया है।” बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर गांव में छह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के लिए कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को आरोपी बनाया है, जो अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ का नाम मानसा अदालत में पेश चार्जशीट में किया गया। इसमें कहा गया था कि मूसेवाला की हत्या एक युवा अकाली नेता की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी। आरोप पत्र में जिन अन्य लोगों के नाम हैं, उनमें जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment