23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेघालय में 24 मई से लापता इंदौर के दंपति की तलाश जारी

Indore Missing Couple – मेघालय पुलिस, ईस्ट खासी हिल्स जिला प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने मध्य प्रदेश से आए एक पर्यटक दंपति की खोज के लिए लगातार अभियान चलाया हुआ है, जो 24 मई से राज्य के सोहरा-चेरापूंजी क्षेत्र से लापता हैं।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने रविवार को बताया कि लगातार हो रही बारिश, खड़ी और फिसलन भरी पहाड़ी इलाके तलाशी अभियान के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और कम दृश्यता इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी बाधा बन रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आईएएनएस से कहा, “हमने लापता दंपति की तलाश के लिए ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली है। ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में हर गांववासी इस तलाश में जुटा हुआ है।”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन अब तलाशी अभियान में सहायता के लिए अर्धसैनिक बलों की मदद लेने पर विचार कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी नवविवाहित राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (27), जो मेघालय घूमने आए थे, 24 मई को सोहरा-चेरापूंजी क्षेत्र से लापता हो गए। दंपति 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे और कई स्थानों पर घूमने के बाद सोहरा-चेरापूंजी पहुंचे थे।

बताया गया है कि उन्होंने एक दोपहिया वाहन किराए पर लिया था और उसी से चेरापूंजी घूमने गए थे। बाद में वह दोपहिया वाहन सोहरा रिम के पास लावारिस हालत में पाया गया, जो सोहरा शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। दोनों के मोबाइल फोन 24 मई की रात से बंद हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा से बात कर इस तलाशी अभियान की प्रगति की जानकारी ली थी।

मुख्यमंत्री संगमा ने कहा था, “हम पर्यटकों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और सोहरा-चेरापूंजी क्षेत्र के लोग भी उन्हें अपने परिजनों की तरह मानते हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस तलाशी अभियान में भाग ले रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “मैं स्वयं इस तलाशी और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा हूं।”

मध्य प्रदेश के सांसद शंकर लालवानी और सुमेर सिंह सोलंकी भी मेघालय पहुंचे और राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरंग और मुख्य सचिव डी.पी. वाहलांग से मुलाकात कर तलाशी अभियान पर चर्चा की।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading