35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगसरी ने राम मंदिर, अयोध्या जाने की इच्छा जताई

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी, जिन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब मिला है, ने भारत के विभिन्न मंदिरों के दर्शन की अपनी इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर उनकी सूची में शामिल है।

अपनी बड़ी जीत के बाद आईएएनएस से बात करते हुए चुआंगसरी ने भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा,
“मैं भारत में कई मंदिरों के दर्शन करना चाहूंगी। मुझे यह बहुत आकर्षक लगता है। जैसा कि मैंने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच बहुत सी सांस्कृतिक और पारंपरिक समानताएं हैं। इन स्थानों पर जाकर जानना और महसूस करना अद्भुत होगा।”

भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों का लंबा इतिहास है। थाईलैंड में रामायण को ‘रामाकिएन’ के नाम से जाना जाता है। यह भारतीय महाकाव्य थाई साहित्य, कला और शाही परंपराओं को गहराई से प्रभावित करता है। हालांकि इसकी जड़ें भारतीय रामायण में हैं, लेकिन इसे थाईलैंड में एक अलग रूप में अपनाया गया है, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक तत्व शामिल हैं।

थाई संस्करण में भगवान हनुमान को अधिक प्रमुख भूमिका दी गई है और उन्हें कई बार एक चंचल और आकर्षक चरित्र के रूप में चित्रित किया गया है।

चुआंगसरी ने तेलंगाना की महिलाओं के लिए एक खास संदेश भी दिया, जहां मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ।

उन्होंने कहा,
“मैं कहूंगी कि तेलंगाना, भारत की सभी महिलाओं से मिलकर मैं बहुत प्रेरित हुई हूं। आप सभी की शक्ति, सहनशीलता और आंतरिक सुंदरता ने मुझे इस सफर में बहुत प्रेरणा दी है। भारत की महिलाओं से मुझे जो समर्थन और स्नेह मिला है, वह अमूल्य है। मुझे लगता है कि वे अपने जीवन में जो भी करना चाहें, वह सब कर सकती हैं, क्योंकि वे बेहद मजबूत और सक्षम हैं।”

ओपल सुचाता चुआंगसरी को शनिवार को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित एक शानदार समारोह में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। उन्होंने इथियोपिया की हासेट डेरेजे अदमासु को हराया, जो फर्स्ट रनर-अप रहीं।

समारोह में चुआंगसरी ने ओपल-जैसे फूलों से सजी सफेद गाउन पहन रखी थी।

अन्य ख़बरें

इबोला वायरस के प्रकोप के बीच यूएस, मैक्सिको और कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्रैवल उपायों का किया ऐलान

Newsdesk

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोमानियाई समकक्ष के साथ ईयू-भारत एफटीए की तैयारियों पर की चर्चा

Newsdesk

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading