28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

5 सालों से मकान मालिक के साथ रिश्ते में थी 57 वर्षीय महिला, संपत्ति के लालच में केरोसीन डालकर जिंदा जलाया

ओडिशा के गंजम जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 57 वर्षीय महिला को अपने 72 वर्षीय मकान मालिक की संपत्ति हड़पने के लिए उसे केरोसीन डालकर आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला, सुदेशना जेना ने रिटायर राजस्व अधिकारी हरिहर साहू की हत्या कर दी।
मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख सरवण विवेक एम ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि विधवा सुदेशना जेना और हरिहर साहू पिछले पांच सालों से रिश्ते में थे। गुरुवार की सुबह, जब हरिहर साहू अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सुदेशना जेना उनके कमरे में आई और उन पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। बुरी तरह से झुलसे हरिहर साहू को तुरंत बरहामपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कटक रेफर कर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने न केवल अपने मकान मालिक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की, बल्कि सबूतों को भी मिटाने की कोशिश की। उसने पीडि़त का फोन घर के आंगन में फेंक दिया और जिस बोतल में केरोसीन था, उसे भी आग में डाल दिया।
आग लगाने के बाद, सुदेशना जेना ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए हरिहर साहू को बचाने का नाटक करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे पड़ोसी भी मौके पर आ गए और उन्होंने घायल साहू को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी महिला ने ही मृतक की बेटी को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनकी बेटी कटक के अस्पताल पहुंची। कथित तौर पर हत्या का खुलासा तब हुआ जब हरिहर साहू ने अपनी बेटी को बताया कि किसी ने उन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी।
इस जानकारी के आधार पर मृतक की बेटी मधुस्मिता ने बैद्यनाथपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने महिला पर संपत्ति हड़पने के लिए अपने पिता पर हमला करने का आरोप लगाया। मधुस्मिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading