23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : ग्वालियर के हजीरा में गैंगवार, फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Gwalior News Today, 3 जून। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। लाइन नंबर दो में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक, भोला सिकरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा, पवन उर्फ कल्लू नाई गंभीर रूप से घायल है। घायल कल्लू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश बंटी भदौरिया और उसके साथियों का हाथ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंटी भदौरिया का नाम सामने आया है। बंटी और उसके दो साथियों ने मिलकर भोला सिकरवार और कल्लू पर गोलीबारी की। भोला के पेट में और कल्लू के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि यह गैंगवार शराब बेचने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि बंटी भदौरिया को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह इस तरह की आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहा है। इस घटना के बाद हजीरा के लाइन नंबर एक और दो में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और वे इस तरह की घटनाओं के होने से चिंतित हैं।

पुलिस ने बताया कि बंटी भदौरिया और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास रहा है। हजीरा थाने में उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। भोला सिकरवार पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एएसपी चंदानी ने कहा कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading