November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – विद्याभारती महाकोशल प्रांत का मेधावी छात्र अलंकरण समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न

Jabalpur Latest News। विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाकोशल प्रांत द्वारा संचालित विद्यालयों के 21 भैया-बहिनों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में एवं 35 भैया-बहिनों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जिला प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर महाकोशल प्रांत एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

इन होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आज सरस्वती शिक्षा परिषद, जबलपुर के प्रांगण में जगतगुरु स्वामी नरसिंहदास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में

  • मा. अखिलेश मिश्र (क्षेत्रीय संगठन मंत्री),

  • डॉ. राजकुमार आचार्य (अध्यक्ष एवं कुलगुरु, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर),

  • डॉ. अखिलेश गुमस्ता (वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ),

  • मा. रत्नेश सोनकर (नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर) मंचासीन रहे।

जगतगुरु स्वामी नरसिंहदास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा:
“शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करना है। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र न केवल संस्कारित होते हैं, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना भी कूट-कूट कर भरी होती है।”

समारोह में उपस्थित अन्य विशिष्टजन:

  • मा. भालचंद रावले (वरिष्ठ प्रचारक),

  • मा. अमित दवे (प्रांत संगठन मंत्री),

  • डॉ. सुधीर अग्रवाल (प्रांत सचिव),

  • मा. विष्णुकांत ठाकुर (कोषाध्यक्ष),

  • मा. जितेन्द्र सिंह परिहार (क्षेत्रीय मंत्री),

  • मा. ईडी पटेल,

  • मा. आदित्य मिश्रा,

  • मा. विजय आनंद मरावी
    तथा प्रांतीय समिति के सदस्यगण, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में भैया-बहिन उपस्थित रहे।

सम्मानित विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृतिचिन्ह एवं नगद राशि प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं उनके विद्यालय प्राचार्यों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री शिवानंद सिन्हा ने प्रस्तुत की, संचालन श्री बैकुंठ शाह ने किया, तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सुधीर अग्रवाल द्वारा किया गया।

यह समारोह छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव था और एक प्रेरणास्रोत बनकर सम्पन्न हुआ।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment