26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली बेल, न्यायिक हिरासत फिर 14 दिन बढ़ी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हिसार कोर्ट में ज्योति मल्होत्रा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई जिसके बाद ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अब ज्योति मल्होत्रा 23 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेगी. ये जानकारी ज्योति मल्होत्रा के अधिवक्ता कुमार मुकेश ने दी. बता दें कि सिविल लाइन पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ जासूसी करने के आरोपों समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था.

हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पिछली बार हिसार कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. आज उसे दोबारा हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी अफसरों के साथ लगातार कनेक्शन का खुलासा हो रहा है. पहले दानिश के साथ ज्योति के संबंधों का खुलासा हुआ. फिर पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो के साथ भी संपर्क में थी.

पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी दानिश की दोस्त ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान में घूम-घूमकर कई जगहों पर वीडियो बनाए. यहां तक कि पाकिस्तान में उसको हाईप्रोफाइल वीआईपी सिक्योरिटी तक दी गई. वीडियो बनाने के दौरान हाथ में एके-47 लेकर कई सुरक्षा गार्ड्स पाकिस्तान में ज्योति मल्होत्रा की सुरक्षा करने में लगे नजर आ चुके हैं.

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading