23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, ‘राजा रघुवंशी हत्या मामले में 5 की हुई गिरफ्तारी’

शिलांग, 9 जून। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में कहा कि अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हुई है। वहीं सोनम रघुवंशी को आगे की जांच के लिए मेघालय लाया जा रहा है। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी के सरेंडर किए जाने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे सोनम और उसके प्रेमी का नाम सामने आया है।

हालांकि, सोनम का परिवार मेघालय पुलिस और सरकार पर भी आरोप लगा रहा है और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सोनम के परिवार के आरोपों के बीच मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि इस हत्याकांड में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। अब उसे मेघालय लाया जाएगा और पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

सोमवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण कर दिया है, इसलिए यह संख्या पांच हो गई है। इंदौर से राजा सिंह कुशवाहा और विशाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। ललितपुर से आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आनंद कुर्मी को सागर (बीना) से गिरफ्तार किया गया है।

सोनम के परिवार की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि सोनम को आगे की जांच के लिए शिलांग लाने की प्रक्रिया में हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लोगों की ओर से सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है। लेकिन, हमने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। जल्द ही उन्हें अपने बयान भी वापस लेने होंगे।

मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोनम पर हत्याकांड साजिश रचने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सोनम इतने दिनों से गायब थी। लेकिन, जैसे ही बीती रात राजा कुशवाहा और अन्य को गिरफ्तार किया गया, तो वो गाजीपुर में सरेंडर कर देती है। यह सरेंडर अपने आप में पूरी तस्वीर को साफ करने के लिए काफी है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading