November 4, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

भारत बनाम इंग्लैंड : पहले ही टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका

भारत बनाम इंग्लैंड: पहले ही टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका

Jasprit Bumrah, 10 जून। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके पहले ही मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। लीड्स में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट खेला जाना है, जिसमें अपना दूसरा विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड ब्रेक कर देंगे। वसीम अकरम ने एसईएनए (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में 146 विकेट झटके हैं। जसप्रीत बुमराह (145 विकेट) इस मामले में अकरम से महज एक कदम पीछे हैं। अगर बुमराह इस सीरीज में दो विकेट लेते हैं, तो वह सेना देशों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे।

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल मानी जाती हैं, जहां विकेट लेना आसान नहीं होता। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक कुल नौ मैच खेले, जिसकी 17 पारियों में 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा बुमराह ने साउथ अफ्रीका में 8 टेस्ट खेले, जिसमें 38 शिकार बनाए, जबकि न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेलते हुए 6 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया में बुमराह के टेस्ट प्रदर्शन की बात करें, तो यहां उन्होंने 12 टेस्ट खेले, जिसमें 64 शिकार कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह के ओवरऑल टेस्ट करियर को देखें, तो जनवरी 2018 से अब तक दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज 45 टेस्ट खेल चुका है, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 205 विकेट अपने नाम किए हैं।

इस दौरान बुमराह ने 13 बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाए। युवा शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने के सूखे को खत्म करने की इरादे से उतरने जा रही है। इससे पहले साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने यहां टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इसके बाद चार बार भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी।

अन्य ख़बरें

गुवाहाटी गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी ढेर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस का जताया आभार

Newsdesk

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

Leave a Comment