November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सीवर लाइन के नाम पर खोदी सड़क, महीनों से नहीं हुई मरम्मत

Jabalpur News,जबलपुर समाचार, जबलपुर न्यूज़,Jabalpur News In Hindi, Latest Jabalpur News Headlines,Jabalpur Samachar,jabalpur news की ताज़ा खबरे हिन्दी में,Jabalpur Latest News in Hindi,news live jabalpur,local news of jabalpur,today jbp news,city news jabalpur,current news in jabalpur,hindi news jabalpur,jabalpur aaj ki news,aaj ki jabalpur news,जबलपुर न्यूज़ टुडे,current news of jabalpur,जबलपुर न्यूज़ वीडियो,जबलपुर में आज,jabalpur news paper

Jabalpur News Today – शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों की बदहाली नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर रही है। महाराणा प्रताप वार्ड की मुख्य सड़क, जो भूकंप कॉलोनी से रूद्राक्ष पार्क तक जाती है, सीवर लाइन कार्य के तहत खोद तो दी गई, लेकिन महीनों बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम ने वर्ष 2006-07 में प्रोजेक्ट ‘उदय’ के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया था। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 2010 तक पूरा किया जाना था, लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी कार्य अधूरा ही है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। जगह-जगह बने गड्ढे और उड़ती धूल ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रात के समय हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि न तो स्ट्रीट लाइटें चालू हैं और न ही गड्ढे साफ नजर आते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क को खोदा गया था, तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा। लेकिन अब तक न तो सड़क पक्की की गई और न ही किसी तरह की कार्रवाई की गई। केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्रीय रहवासियों ने वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम कार्यालय तक कई बार लिखित शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

नगर निगम जबलपुर को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित करने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात इससे ठीक उलट दिखाई दे रहे हैं। यदि इस तरह की लापरवाही जारी रही, तो नागरिकों का भरोसा उठना तय है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment