32.3 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने सोनम के व्यवहार की जुटाई जानकारी

इंदौर, 18 जून। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस की एक टीम इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बातचीत कर सोनम के व्यवहार और शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए गए दिनों की जानकारी ली।

पुलिस की टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी सवाल-जवाब किया। पूछताछ के बाद विपिन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि तीन अधिकारी हमारे घर आए थे। उन्होंने हमसे सिर्फ यह जानकारी ली कि सोनम जब शादी के बाद हमारे घर पर चार दिन रुकी थी, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने घर के सदस्यों से कैसी बातचीत की थी।

विपिन ने कहा कि मैंने अधिकारियों को बताया कि हम सोनम के जेठ हैं, इसलिए हम कभी सीधे तौर पर उसके सामने नहीं जाते थे और ना ही बातचीत होती थी। मैंने उन्हें कहा कि हमने सोनम को ज्यादा देखा तक नहीं, इसलिए उसका व्यवहार कैसा था, इसके बारे में ज्यादा नहीं कह सकते। पुलिस ने इस दौरान राजा रघुवंशी की मां से भी पूछताछ की और जानने की कोशिश की कि क्या सोनम की उपस्थिति के दौरान घर में कोई असामान्य गतिविधि या तनाव देखने को मिला था। बता दें कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था।

पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया। गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे शिलांग के सदर थाने लाया गया। बाकी चार आरोपियों को शिलांग लाया गया।

11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बुधवारी फायरिंग कांड का खुलासा: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बाहर से बुलाए गए शूटर, 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Newsdesk

टीएमसी में संकट गहराया, पूर्व कोषाध्यक्ष ने पार्टी के बैंक खाते पर रोक लगाने की मांग की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading