25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धर्मांतरण करने वाले को मारने पर 11 लाख रुपये इनाम

Maharashtra News – महाराष्ट्र के भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने धर्मांतरण करने वाले व्यक्तियों की हत्या को बढ़ावा देते हुए इनाम की घोषणा की है।
ऋतुजा राजगे आत्महत्या मामले पर पडलकर ने कहा, जो कोई भी धर्मांतरण का काम करता है, और अगर हमारे लोग उस व्यक्ति पर सैराट करते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।
पडलकर ने सैराट कहकर हत्या करने का संकेत दिया है, जो लोकप्रिय मराठी फिल्म सैराट से जुड़ा है।
महाराष्ट्र के सांगली में पिछले दिनों एक 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने आत्महत्या कर ली। वह गर्भवती थीं।
तब उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि राजगे के ससुराल पक्ष के लोग ईसाई धर्म को मानते थे और ऋतुजा पर भी चर्च जाने और बाइबल पढऩे को मजबूर करते थे।
आरोप है कि ऋतुजा के मना करने पर उसे पीटा जाता था। इससे परेशन होकर उसने जान दे दी। सांगली समेत पूरे महाराष्ट्र में घटना को लेकर रोष है।
मराठी फिल्म अभिनेता और निर्माता रहे पडलकर सांगली के जत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे सबसे पहले राष्ट्रीय समाज पक्ष में थे। बाद में वंचित बहुजन अघाड़ी में आ गए।
2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया और जीत दर्ज की थी। वे दूसरी बार 2024 में विधायक बने हैं।
सैराट फिल्म में दलित और उच्च जाति की प्रेम कहानी में ऑनर किलिंग दिखाया गया है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading