28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विधानसभा उपचुनाव : मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए, लोगों ने उठाया लाभ

नई दिल्ली, 19 जून। 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इन उपचुनावों में चुनाव आयोग ने एक नई पहल शुरू की है। मई महीने में आयोग इसकी घोषणा कर चुका था, लेकिन गुरुवार को मतदान के बीच देश में पहली बार पोलिंग बूथ पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर्स बनाए गए हैं। सुबह से जारी मतदान के बीच लोगों ने इसका फायदा उठाया। चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कीं। अलग-अलग पोलिंग बूथ पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए थे, जिसका कुछ लोगों ने इस्तेमाल किया।

चुनाव आयोग ने “एक्स” पर लिखा, ” पहली बार ऐसा हो रहा है कि हर मतदान केंद्र के एंट्री गेट पर एक मोबाइल डिपॉजिट सेंटर स्थापित किया गया है।” आयोग ने मई में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और चुनाव संचालन नियम, 1961 के तहत दो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए थे। चुनाव आयोग ने कहा कि इनका मकसद मतदाताओं की सुविधा और व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाना है। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में मोबाइल फोन के व्यापक उपयोग को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया था। एक बयान में कहा गया, “मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में बंद मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन केंद्र के गेट पर लकड़ी के बॉक्स या जूट बैग जैसी साधारण सुविधाओं के माध्यम से मोबाइल फोन जमा करवाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इससे छूट दी जा सकती है। केंद्र के अंदर मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम का सख्ती से पालन किया जाएगा।”

फिलहाल 4 अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की नीलांबुर सीट पर शुरुआती 4 घंटों में 30.15 प्रतिशत वोट पड़े। गुजरात की विसावदर सीट पर 28.15 प्रतिशत और कडी सीट पर 23.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सुबह 11 बजे तक 30.64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 21.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

अन्य ख़बरें

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Newsdesk

सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Newsdesk

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading