31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों की टीम रखेगी स्वास्थ्य पर नजर

नई दिल्ली, 19 जून। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, सोनिया गांधी को 15 जून को पेट से संबंधित समस्या के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव ने बताया कि उन्हें पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका इलाज दवाओं से किया गया और इससे उनकी हालत में सुधार हुआ है। उनका आगे का इलाज बाह्य रोगी (आउट पेशेंट) के रूप में जारी रहेगा और उनकी स्थिति पर नजदीकी निगरानी रखी जाएगी।

अस्पताल के बयान के अनुसार, 78 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया था। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को रविवार रात 9 बजे सर गंगा राम अस्पताल में पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले, 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में उनका एमआरआई किया गया था। उस दौरान राज्यसभा सांसद ने बेचैनी की शिकायत की थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। आईजीएमसी के एक डॉक्टर के अनुसार, सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर थोड़ा अधिक था, लेकिन उनकी हालत सामान्य और स्थिर थी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया था कि सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading