November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – रानी दुर्गावती और शंकर शाह-रघुनाथ शाह को मिले वास्तविक सम्मान: जदयू की मांग

Jabalpur Local News। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने जबलपुर की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुधवार को लोकसभा सांसद आशीष दुबे और राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती और अमर शहीद राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने की पुरानी मांग को दोहराते हुए एक मांग पत्र सौंपा।

जायसवाल ने मांग की कि जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक वीरांगना को वास्तविक सम्मान मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रस्ताव रखा कि मदन महल रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मध्यप्रदेश में प्रस्तावित सबसे बड़े फ्लाईओवर, जो राजा रघुनाथ शाह और शंकर शाह के शासनकाल की सीमाओं के अंतर्गत निर्मित हो रहा है, उसका नाम भी इन दोनों शहीदों के नाम पर रखने की मांग की। जायसवाल ने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को इन महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराने में मदद मिलेगी।

सांसद आशीष दुबे और सुमित्रा बाल्मीकि ने इन सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए इन्हें आवश्यक और सार्थक बताया। इस अवसर पर एडवोकेट आर. जी. वर्मा सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment