November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत पर्यवेक्षकों का आगमन कल – संगठनात्मक बैठकों की तैयारी पूर्ण

Jabalpur News Today। कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत जबलपुर शहर में संगठनात्मक हलचल एक बार फिर तेज होने जा रही है। अभियान के अंतर्गत 22 जून को केंद्रीय और प्रांतीय पर्यवेक्षकों का आगमन होगा, जो शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी करेंगे।

पर्यवेक्षकों का आगमन 22 जून को
इस अभियान में केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल, प्रांतीय पर्यवेक्षक अजय सिंह ‘राहुल’ भैया, विधायक आर. के. डोगने और पुष्पराज पटेल जबलपुर पहुंच रहे हैं। इनकी उपस्थिति में आगामी दो दिनों तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठकों का समय व स्थान
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि सभी बैठकों की रूपरेखा तय कर ली गई है।
22 जून को तीन बैठकें होंगी:

  • दोपहर 12 बजे – पश्चिम विधानसभा की बैठक, भनोट हाउस, गोरखपुर

  • दोपहर 3 बजे – कैंट विधानसभा की बैठक, जे.के. सेलिब्रेशन, सदर

  • शाम 6 बजे – उत्तर विधानसभा की बैठक, अग्रवाल बारात घर, शीतलपुरी

23 जून को होगी अंतिम बैठक:

  • दोपहर 12 बजे – पूर्व विधानसभा की बैठक, संत रविदास भवन, बाई का बगीचा

कांग्रेसजनों से समय पर पहुंचने की अपील
शर्मा ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचें और अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

महत्वपूर्ण है रायशुमारी प्रक्रिया
इस दो दिवसीय अभियान के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत और सुझाव लिए जाएंगे। रायशुमारी प्रक्रिया कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नेतृत्व देने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment