24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भोपाल – तांत्रिक पूजा व झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 40 लाख की ठगी

Bhopal News 23 जून। तंत्र-मंत्र और झाड़ फूंक का डर दिखाकर एक महिला से 40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी अंकित सिंह सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।इनसे लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त कर लिए गए हैं। गिरोह के 2 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को झांसे में लिया। उसने महिला को उसके परिवार की जान का खतरा बताया और कहा कि झाड़-फूंक और विशेष पूजा कराने से ही संकट टलेगा।

पूजा न कराने की स्थिति में माता-पिता और भाई की मृत्यु हो जाने का भय दिखाकर उसने 20 लाख रुपए नकद और 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर हड़प लिए थे।थाना क्राइम ब्रांच को हाल ही में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के बाद मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी अंकित सिंह को शनिवार रात अशोका गार्डन क्षेत्र से दबोचा गया।

पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि जेवरात उसने मकान मालिक सनी अवस्थी की मदद से गिरवी रखवा दिए हैं।अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके मकान मालिक सनी अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है। सनी ने बताया कि उसने अंकित के कहने पर सोने के जेवरात आईडीएफसी फस्र्ट बैंक और आईआईएफएल गोल्ड लोन में गिरवी रखवाए थे। पुलिस ने दोनों बैंकों से जेवरात और गिरवी रसीदें जब्त कर लीं।

सनी के घर से भी कुछ जेवरात और दस्तावेज मिले।अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने स्वीकार किया है कि अंकित ने उसे 5.40 लाख रुपए नकद दिए थे। अलग-अलग तारीखों में 3.60 लाख रुपए उसके खाते में फोन पे के जरिए भेजे थे।

पुलिस ने इन लेन-देन के सबूत भी जब्त कर लिए हैं। मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने यह भी बताया कि उसका भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे कुछ नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार हैं। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading