24.6 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिषेक बच्चन को एक बच्चे से मिली जिंदगी की बड़ी सीख, जूनियर बच्चन की कालीधर लापता का शानदार ट्रेलर रिलीज

अभिषेक बच्चन इन दिनों रियलिस्टिक सिनेमा में पकड़ बना रहे हैं और लोग उन्हें इस तरह के रोल में पसंद भी करते हैं. उनकी पिछली दो फिल्में आई वांट टू टॉक, और बी हैप्पी बहुत ही सिंपल और आम लोगों से जुडऩे वाली कहानियां थीं. जिनमें उनका आम सा दिखने वाला कैरेक्टर जिंदगी की बड़ी सीख दे जाता है. इन दोनों ही फिल्मों को लोगों ने पसंद किया, खासकर अभिषेक की एक्टिंग को सराहना मिली. अब एक बार फिर से जूनियर बच्चन एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जो आपके दिल को छू जाएगी. फिल्म का नाम है- कालीधर लापता, इसकी एक झलक आप इसके ट्रेलर में देख सकते हैं.

अभिषेक बच्चन स्टारर कालीधर लापता का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. फिल्म का ट्रेलर शानदार और दिल को छूने वाला है. क्योंकि अभिषेक इस फिल्म में किसी नामी आदमी या ओवर अचीवर से नहीं बल्कि एक बच्चे से जिंदगी जीना सीख रहे हैं. दरअसल किसी वजह से परेशान होकर अभिषेक का किरदार कालीधर अपना घर छोड़कर चला जाता है, बाहर उसे एक 12’3 साल का बच्चा मिलता है जो उसे जिंदगी की छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढना सीखाता है. साथ ही उसे खुद के लिए जीने के लिए इंस्पायर करता है.

कालीधर के घरवाले उसे ढूंढने की कोशिश करते हैं लेकिन वह यह जानते हुए भी घर नहीं जाना जाता है.तो कैसे एक अपनो को छोड़कर एक अजनबी बच्चे संग कालीधर अपनी एक अलग दुनिया बसाता है यही उसकी कहानी है. ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं जो दिल को छूते हैं जैसे बच्चा कहता है- हर रिश्ते की एक एक्सपायरी डेट होती है, अब से अपने लिए जीना सीखो, वो करो जो तुम्हारा मन करे. जिसके बाद कालीधर हर वो छोटी छोटी चीजें करता है जो वो कभी करना चाहता था.ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस, इमोशन सबकुछ देखने को मिलेगा.

अभिषेक ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, कभी-कभी लाइफ में दूसरा मौका मिलने लगता है और यही वह समय होता है जब सबसे अलग एक्सपीरियंस और रिश्ते बनते हैं. उन्होंने फिल्म को एक दिल को छू लेने वाली स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म भी कहा.कहानी, म्यूजिक और डायलॉग के साथ फिल्म की कास्ट भी बेहतरीन है. अभिषेक बच्चन, कालीधर का किरदार निभा रहे हैं वहीं दैविक बगेला (बल्लू) और जीशान अय्युब अहम रोल में हैं. फिल्म को मधुमिता ने निर्देशित की है और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस की है. कालीधर लापता 4 जुलाई को जी5 पर प्रीमियर होने वाली है. अभिषेक हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए जो अभी सिनेमाघरों में चल रही है.

 

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading