22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शौचालय में बैठकर शख्स हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में हुआ शामिल, वायरल हुआ VIDEO

गुजरात हाई कोर्ट की एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान जज उस समय हैरान रह गया जब एक शख्स ने शौचालय में बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लिया। सुनवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति, जो ‘समद बैटरी’ नाम से लॉगइन था, ब्लूटूथ ईयरफोन पहने हुए नजर आता है। कुछ ही देर में वह अपना फोन दूर रखता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि वह शौचालय में बैठा है क्योंकि फ्लश साफ-साफ नजर आ रहा है। वीडियो में उसे फ्लश करते हुए और फिर बाथरूम से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है। बाद में वह कैमरे से कुछ समय के लिए ओझल हो जाता है और फिर एक कमरे में दिखाई देता है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था और इस सुनवाई में एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पक्ष रख रहा था। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक तरह का मामला सामने आया हो। इसी साल अप्रैल में गुजरात हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर 50000 रुपए का जुर्माना लगाया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिगरेट पीते हुए कैद हो गया था। मार्च में दिल्ली की एक अदालत ने भी ऐसे ही एक मामले में वीडियो कॉल पर सिगरेट पी रहे व्यक्ति को समन जारी किया था।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading