30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रकरण दर्ज होने से मुश्किल में, व्यक्ति से गलत बयानी कराने का आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रकरण दर्ज होने से मुश्किल में, व्यक्ति से गलत बयानी कराने का आरोप

Jitu Patwari, 28 जून। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर में प्रकरण दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि एक व्यक्ति को बरगलाकर उससे गलत बयानी कराई। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी एक व्यक्ति की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी से दूरभाष पर बात कर रहे थे। संबंधित को मानव मल खिलाने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप भी लगा रहे थे। अब उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया है कि मुंगावली थाना क्षेत्र के गजराज सिंह लोधी ने 26 जून को कलेक्टर अशोक नगर के समक्ष एक शपथ पत्र देकर बताया कि 25 जून को कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें पटवारी से मिलवाने ओरछा ले गए थे। जहां प्रलोभन देने के साथ पटवारी ने सार्वजनिक तौर पर यह बयान देने को कहा कि उन्हें मानव मल खिलाया गया है। जबकि उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

पटवारी के कहने पर उन्होंने यह बयान दिया था। लोधी के शपथ पत्र के आधार पर पटवारी और उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पटवारी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद भाजपा की ओर से हमले बोले जा रहे है।

भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी का कहना है कि पटवारी सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने का काम कर रहे है और कांग्रेस खुद को इसके जरिए खड़ा करने की कोशिश कर रही है, जो अमानवीय चीजें हो ही नहीं सकती उसको स्थापित करने का काम पटवारी करना चाहते है।

विपक्ष की राजनीति में सकारात्मक भूमिका होना चाहिए, मगर इस तरह के हथकंडे अपनाने का काम कांग्रेस कर रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि अशोकनगर के मामले में ग्रामीणों के शपथ पत्रों और बयानों से प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा गया है। इसलिए कांग्रेस पटवारी को तुरंत पद से हटाकर माफी मांगे।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading