21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दिलजीत दोसांझ और अभिजीत भट्टाचार्य के बीच जुबानी जंग तेज!

मुंबई,30 June – अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ को ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने के लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अभिनेता के ‘दिल-लुमिनाटी टूर कॉन्सर्ट’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज हो चुकी है। 22 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी ने विवाद को जन्म दिया। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करने के चलते सोशल मीडिया पर एक्टर-सिंगर का विरोध शुरू हो गया।

इस बीच, दिलजीत ने कॉन्सर्ट में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, “अगर खिलाफ है… तो होने दो, जान थोड़ी है। अगर खिलाफ है…होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। अगर खिलाफ है…तो होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”

दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने “किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है” टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलजीत के क्लिप के साथ अपनी क्लीप जोड़ी, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, “हिंदुस्तान हमारे बाप का हैं…हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का हैं।” पोस्ट का अंत हाथ में तिरंगा लिए भट्टाचार्य की तस्वीर के साथ हुआ, जिसके बैकग्राउंड में “सारे जहां से अच्छा” बज रहा था। गायक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हिंदुस्तान हमारे बाप का है…।”

इस पूरे विवाद के बीच, मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने ‘अमर सिंह चमकीला’ एक्टर का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, “मैं इस विवाद पर बहुत कुछ नहीं कह सकता, लेकिन दिलजीत को मैं जानता हूं और कह सकता हूं कि उसके अंदर देशभक्ति का जज्बा पूरी तरह से भरा हुआ है। वह माटी के सपूत हैं। आप उसके हर कॉन्सर्ट में देखेंगे कि वह भारतीय झंडा लेकर मंच पर आते हैं। कोई उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहता, लेकिन वह खुद करते हैं।”

उन्होंने कहा कि दिलजीत बनावटी चीजें नहीं करते। ‘फेकनेस’ के साथ वह कुछ नहीं करते। अपने हर शो के अंत में वह कहते है कि ‘मैं हूं पंजाब’ और यह भारतीय झंडे के साथ कहते हैं।

इम्तियाज अली ने स्पष्ट किया कि किसी कलाकार को फिल्म में कास्ट करना सिर्फ अभिनेता का निर्णय नहीं होता। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कास्टिंग कैसे हुई, लेकिन मैं जानता हूं कि दिलजीत के अंदर देश के लिए बहुत प्रेम है। जो लोग उनके अंदर की सच्चाई को देख पाएंगे, वह उन्हें समझ भी पाएंगे।”

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading