July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड का रतलाम कनेक्शन: आरोपी सिलोम जेम्स के ससुराल पहुंची शिलांग पुलिस, किचन में छुपा बैग जब्त

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार अब रतलाम से भी जुड़ गए हैं। शिलांग पुलिस आज रविवार को आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को लेकर मंगल मूर्ति कॉलोनी पहुंची। इस दौरान उसकी पत्नी और साली भी मौजूद थे। यहां आरोपी का ससुराल है।

दरअसल सूचना मिली थी कि आरोपियों ने रतलाम में आभूषण बेचे थे। उसी की तलाश करते हुए इंदौर से शिलांग पुलिस सिलोम जेम्स के साथ दो युवतियों को लेकर सिलोम जेम्स के ससुराल मनोज गुप्ता के घर पहुंची। सिलोम की पत्नी के घर से छानबीन के दौरान एक बैग जब्त किया गया जो किचन में छुपाकर रखा गया था।

बैग को जब्त कर इसमें रखे सामान का पंचनामा बनाया गया। एसआईटी के साथ सिलोम जेम्स की पत्नी और साली भी थी मौजूद थे। इसके बाद रतलाम से सिर्फ आरोपी सिलोम जेम्स को लेकर शिलांग एसआईटी इंदौर के लिए रवाना हो गई।

शिलोम और गार्ड पर सबूत मिटाने का आरोप

आपको बता दें कि बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार (21 जून) को प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया था। इसके बाद रविवार (22 जून) को शिलांग पुलिस अशोकनगर के शाडोरा थाना क्षेत्र के मदागन गांव से बल्ला उर्फ बलवीर (गार्ड) को गिरफ्तार किया था। शिलोम और गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है।

लोकेंद्र के कहने पर ही शिलोम ने काला बैग जलाया था। जिसमें देशी पिस्टल, पांच लाख रुपये, राजा की चेन, मोबाइल, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे।एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें शिलोम अपनी कार में बैग लेकर जाते हुए कैद हुआ।

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश

आपको बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को सोनम ने 3 साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंककर लापता हो गई। 2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading