25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम के गहनों की शिनाख्त के लिए विपिन से पूछताछ, शिलांग पुलिस की जांच तेज

इंदौर, 1 July । इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस नए सुरागों के आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इस सिलसिले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजा के भाई विपिन रघुवंशी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ का मुख्य उद्देश्य सोनम रघुवंशी के पास मौजूद गहनों की जानकारी जुटाना और रतलाम से बरामद गहनों की शिनाख्त करना था। विपिन ने पुलिस को बताया कि शादी के समय सोनम को करीब 15 लाख रुपये से अधिक के गहने दिए गए थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिस दिन राजा घर से निकला था, वह सोने की चेन पहने था।



शिलांग पुलिस ने हाल ही में रतलाम में प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स के ससुराल से कुछ गहने, लैपटॉप और एक पेन ड्राइव बरामद किए हैं। अब इन गहनों का मिलान राजा और सोनम के गहनों से करने के लिए विपिन की मदद ली जा रही है।

विपिन ने स्पष्ट किया कि उन्हें सोनम के पास लैपटॉप होने की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने सोनम के पास से दो मंगलसूत्र भी जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि एक मंगलसूत्र शादी के समय राजा ने सोनम को पहनाया था, जबकि दूसरा मंगलसूत्र संभवतः हत्याकांड के बाद सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने उसे दिया होगा।

विपिन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस ने उनसे गहनों की तस्वीरें और जानकारी मांगी थी, जो उन्होंने उपलब्ध करा दी।

उन्होंने कहा कि गहनों में सोने की चेन, अंगूठी, कंगन, टीका और अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 16-17 लाख रुपये थी। पुलिस अब इन तस्वीरों के आधार पर बरामद गहनों की शिनाख्त कर रही है।

विपिन ने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें रतलाम से बरामद सामान की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

इस मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस गहनों, डिजिटल उपकरणों और अन्य सबूतों के आधार पर केस को अंतिम रूप देने में जुटी है। विपिन ने शिलांग पुलिस की जांच की तारीफ की और कहा कि वे इस मामले में अच्छा काम कर रहे हैं। पुलिस अब सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा करने की कोशिश में है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading