23.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सदर में दो सांडों ने बुजुर्ग को पटका, आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन मौन

Jabalpur News Today। शहर के सदर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को हुई एक घटना ने इस समस्या की गंभीरता को और उजागर कर दिया। काफी हाउस के पास मुख्य मार्ग से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर दो बेकाबू सांडों ने अचानक हमला कर दिया। एक सांड ने बुजुर्ग को ज़ोरदार टक्कर मारकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गनीमत रही कि पास में काम कर रहे कुछ राजगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को सांडों के बीच से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो सांड आपस में लड़ते हुए सड़क पर बेकाबू दौड़ रहे हैं और इसी दौरान एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर गिरा देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा है।

स्थानीय लोग बोले – रोज़ का खतरा बन चुके हैं आवारा पशु

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई नई घटना नहीं है। सदर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर आवारा सांड, गायें और कुत्तों की मौजूदगी आम हो गई है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कैंट बोर्ड और नगर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading