27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बेंगलुरु में हैवानियत : दोस्त के घर महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने पैसे लूटे, फ्रिज-वाशिंग मशीन भी उठा ले गए

बेंगलुरु ,10 जुलाई। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ उसके दोस्त के घर पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों ने न केवल महिला के साथ हैवानियत की, बल्कि उससे पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए और घर में रखा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन भी लूटकर ले गए।
यह वारदात तीन दिन पहले परप्पना अग्रहारा थाना क्षेत्र के डोड्डांगमंगला स्थित साई लेआउट में हुई, लेकिन मामला आज यानी बुधवार को संज्ञान में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता अपने एक दोस्त के घर पर मौजूद थी, तभी दो आरोपी जबरन घर में घुस आए। उन्होंने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और किसी से भी इस बारे में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
आरोप है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीडि़ता से पैसों की मांग की। महिला ने डर के मारे अपने दोस्त के खाते से आरोपियों द्वारा बताए गए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि यह पैसा एक सट्टेबाजी ऐप के खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा, आरोपियों ने पीडि़ता और उसके दोस्त के दो मोबाइल फोन भी छीन लिए।
आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। वे घर से एक फ्रिज और एक वॉशिंग मशीन भी यह कहते हुए उठा ले गए कि यह किसी लोन के बदले में है।
घटना के बाद पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading