July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दिल्ली : दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, तिलक नगर में डबल मर्डर से हड़कंप

नई दिल्ली, 14 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके का है। पता चला है कि संदीप और आरिफ अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था। आपसी विवाद को लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थित ख्याला बी ब्लॉक में अपने परिवार और बच्चों के साथ रहते थे। संदीप का प्रॉपर्टी का बिजनेस था और वह पहले जिन ट्रेनर भी रह चुका है।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदीप और आरिफ के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ और यह खूनी घटना कैसे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है। तिलक नगर पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले, 8 जुलाई को दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया था।

नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, चाकू मारकर दोनों को मौत के घाट उतारा गया। हालांकि, डबल मर्डर केस को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सॉल्व कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके अलावा, 3 जुलाई को दिल्ली के लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading