35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सदर में चलती ट्रैवलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला – पार्षद अमरचंद बावरिया ने दिखाया साहस

Jabalpur News Today। सदर क्षेत्र के पेंटीनाका चौराहे पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती ट्रैवलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रैवलर से धुआं और आग की लपटें निकलते देख चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी। यात्री खिड़की-दरवाजों से कूदकर बाहर निकले, जिससे किसी की जान नहीं गई।

घटना के दौरान केंट क्षेत्र के पार्षद अमरचंद बावरिया मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने पास ही मौजूद पेट्रोल पंप से यंत्र उठाया और जलती ट्रैवलर के हिस्से में फॉगिंग शुरू कर दी। उनकी तत्परता से स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया

ह्यूमन राइट्स एमपी के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने पार्षद बावरिया की बहादुरी की सराहना की। बताया गया कि ट्रैवलर वाहन उत्तरप्रदेश का था और उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो एक बड़ी जनहानि हो सकती थी

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading