September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मगरमच्छ बना खिलौना और हलक में फंसी जान, गोद में उठाकर लोग कर रहे ये काम

Shivpuri News,18 जुलाई। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं और बांधों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मगरमच्छ के सड़कों पर आने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया, जिसके साथ स्थानीय लोग तस्वीर खिंचवाते दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी की करौंदी कॉलोनी में बारिश के बीच एक मगरमच्छ घुस आया। इस दौरान लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसका मुंह रस्सी से बांधकर गोद में उठा लिया। इतना ही नहीं, स्थानीय लोग उसके साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने में भी पीछे नहीं रहे। कई लोगों ने तो उसके साथ तस्वीर तक खिंचवाई। बताया जा रहा है कि करौंदी कॉलोनी में देर रात 9 बजे मगरमच्छ निकलने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए, लेकिन किसी तरह लोगों ने इस पर काबू पाया और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया। इस दौरान उन्होंने मगरमच्छ का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो में लोग उसे हाथों में उठाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। जब तक वन विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंचती, उससे पहले ही लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और बाद में वन विभाग की टीम को उसे सौंप दिया।
शिवपुरी जिले में हर साल बारिश के मौसम में मगरमच्छ सड़कों पर नजर आते हैं। कुछ दिन पहले ही शिवानगर, छत्री कॉलोनी रोड, और जाधव सागर में मगरमच्छ निकल आया था। इस समय लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं। यहां की शहरी बस्ती में मगरमच्छ आने की वजह माधव नेशनल पार्क है, जहां सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं और सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है। बारिश के मौसम में इन्हीं नालों के माध्यम से मगरमच्छ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं।

अन्य ख़बरें

ग्राम सावरी में आयोजित किया गया तान्हा पोला पर्व,विधायक विवेक पटेल हुए शामिल*

Newsdesk

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Newsdesk

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चक्की खमरिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading