41 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

इंसानियत शर्मसार : महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा, सिर मुंडवाया; शरीर पर ब्लेड से किए वार

Hazaribagh News – 21 Jully : झारखंड के हजारीबाग जिले में डायन बताकर एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला और तांत्रिक अनुष्ठान किया। इसके बाद उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया। डायन मुक्ति के नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए। घटना हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव की है।

पीड़िता ने रविवार रात बरही थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के सात लोग उसके घर पहुंचे और डायन होने का आरोप लगाते हुए उसे घसीटकर बाहर निकाला। उसके कपड़े उतार दिए गए। फिर उसे पीटा गया और शरीर पर ब्लेड से जख्म कर खून निकाला गया। खून का इस्तेमाल कर तांत्रिक अनुष्ठान किया गया।

इसके बाद आरोपी उसे जबरन घर से उठाकर ले गए। बरही से गया जिले के प्रेतशिला ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। वहां भी मारपीट की गई। आरोपी बार-बार कहते रहे कि उसे ‘डायन-बिसाही’ से मुक्ति दिलाई जा रही है। इसके नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए।

शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी महिला को बरही बाजार में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने घर लौटी। डरी और सहमी महिला ने रविवार रात हिम्मत करके बरही थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

गाड़ी पांच मिनट में उठती है, कचरा पांच दिन में क्यों नहीं?

Newsdesk

सेन्ट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी आईटीसी का आरोप

Newsdesk

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading