November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सड़क हादसा से नहीं, बल्कि भाई ने रची थी हत्या की साजिश — पुलिस का बड़ा खुलासा

jabalpur latest news today

Jabalpur Samachar – भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। प्रारंभ में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि मृतक अभिषेक सिंह राजपूत की हत्या उसी के छोटे भाई रिषभ सिंह राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।

घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

यह मामला 19 जुलाई को उस समय सामने आया जब मेडिकल कॉलेज से अभिषेक की मौत की सूचना पुलिस को मिली। शुरुआती जांच में बताया गया कि वह हाईवा सुधरवाने गया था और लौटते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परंतु गहराई से पड़ताल करने पर हत्या की पूरी साजिश उजागर हुई।

ढाबे से शुरू हुआ विवाद, सड़क पर उतरी रंजिश

जांच में सामने आया कि अभिषेक रास्ते में बिट्टू ढाबा पर रुका था, जहां उसके भाई रिषभ, मामा का लड़का राजा राजपूत, तथा साथी लल्लू चड़ार और देवेंद्र लोधी भी मौजूद थे। सभी ने साथ खाना खाया, लेकिन इसी दौरान आपसी कहासुनी हो गई।

ढाबे से निकलने के बाद जब अभिषेक बाइक से आगे बढ़ा, तो पीछे से चारों आरोपियों ने कार से उसे टक्कर मार दी। गिरते ही रिषभ ने लोहे के जैक से और राजा ने रॉड से सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी रिषभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment