November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर : विद्युत मंडल अभियंता संघ का सात सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना

Jabalpur News – मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के बैनर तले जबलपुर के रामपुर सहित भोपाल और इंदौर में एकसाथ कनिष्ठ अभियंताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सहायक अभियंता पद का एंट्री लेवल समाप्त करने, सभी रिक्त पदों को कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति से भरने, और 40% कोटा कनिष्ठ अभियंताओं के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई।

इसके अलावा उन्होंने पदोन्नति के लिए पृथक चैनल लागू करने, संविदा पर कार्यरत जेई को नियमित करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और पांच वर्ष की सेवा शर्त को समाप्त करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं की सेवा को प्रभावित किए बिना भी इन मांगों को पूरा किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment