27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिलासपुर में एक साथ 18 गायों की दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे बना मौत का मैदान

Chhattisgarh News – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक साथ 18 गायों की मौत हो गई। यह हादसा रायपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे पर सिलपहरी-कराड़ और ढेका के बीच देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क पर बैठी 23 गायों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे 18 गायों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल गायों का इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गौरक्षकों और गौसेवकों में भारी आक्रोश है। गौसेवक विकास यादव ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर बेसहारा मवेशियों की सुरक्षा और लापरवाह वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में जल्द और ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment