September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिवपुरी – सल्फास की गोलियां बनी काल, दो मासूमों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

Shivpuri News, 30 Jully /- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालबर्वे गांव में गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से उठी जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है जब गिर्राज धाकड़ (30) ने अपनी पत्नी पूनम (28) और दो बच्चों—अधिक (3) और मानवी (5)—के साथ घर के उसी कमरे में सोया, जहां कुछ दिन पहले उसने गेहूं में कीटनाशक दवा रखी थी। आशंका है कि दवा से जहरीली गैस बनी और चारों उसकी चपेट में आ गए।

परिजनों ने बताया कि अधिक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि मानवी की गांव में ही मृत्यु हो गई। पति-पत्नी की हालत गंभीर देख पहले उन्हें पोहरी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक से बनी गैस का लग रहा है। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

ग्राम सावरी में आयोजित किया गया तान्हा पोला पर्व,विधायक विवेक पटेल हुए शामिल*

Newsdesk

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Newsdesk

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चक्की खमरिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading