27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बेंगलुरु : 22 वर्षीय नर्स ने की आत्महत्या, दोस्त के पिता द्वारा फोटो के जरिए ब्लैकमेल का आरोप

Karnataka News Today  – कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय नर्स भावना ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसे उसकी सहपाठी की पिता द्वारा निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

भावना, तुमकुर जिले के गुब्बी कस्बे के ग्यारहहल्ली की रहने वाली थी और एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी।

कैसे शुरू हुआ उत्पीड़न?
पुलिस के मुताबिक, जब भावना मैसूरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, तब उसके पिता उसकी सहपाठी के खाते में पैसे भेजते थे। इसी दौरान आरोपी नवीण ने अपनी बेटी के मोबाइल से भावना का नंबर हासिल कर लिया और उससे संपर्क बनाना शुरू कर दिया।

पढ़ाई पूरी होने के बाद भी आरोपी ने उससे संपर्क बनाए रखा और एक बार उसे धर्मस्थल भी ले गया। वहीं पर उसने भावना की एक निजी फोटो खींच ली और फिर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

शादी के लिए दबाव और धमकियां
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भावना से शादी करने का दबाव डाला और कहा कि वह किसी और से विवाह नहीं कर सकती। यदि उसने उसका कहना नहीं माना तो वह उसकी निजी तस्वीर को वायरल कर देगा।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
भावना इस मानसिक प्रताड़ना से इस कदर टूट गई थी कि उसने 15 दिन पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था। उस समय परिजनों ने चेलूर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी थी और भावना की काउंसलिंग कराई थी। इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी।

हालांकि, गुरुवार को भावना ने नेलमंगल स्थित अपनी मौसी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले शुक्रवार से वहीं रह रही थी। परिजनों ने नेलमंगल पुलिस स्टेशन में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
इसी साल 12 जनवरी को भी बेंगलुरु में एक 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुहासी सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि उसकी मौसी के पति प्रवीण सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाए और बाद में उन्हीं वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा।

प्रवीण बार-बार उसे धमकाता था कि यदि वह उसका कहना नहीं मानेगी तो वह वीडियो उसके माता-पिता को भेज देगा। सुहासी मानसिक रूप से परेशान होकर एक होटल में आत्महत्या कर बैठी थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment